वाराणसी ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
ओम् सांई होमियो हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के उद्घाटन पर यथार्थ गीता पाठ
श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से आये दर्जनों महात्मा

वाराणसी कपरफोड़वा निवासी भक्त डाक्टर सुभाष यादव के सौजन्य से हुआ कार्यक्रम
विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज कृत यथार्थ गीता पाठ का आयोजन संपन्न हुआ । भक्त डाक्टर सुभाष यादव के सौजन्य से उनके अस्पताल ओम् सांई होमियोपैथी हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर पर यह भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से पूज्य गुरुदेव भगवान के आदेश से दर्जनों
महात्माओं ने आकर यह कार्यक्रम सफल किये। पूज्य श्री लाले महाराज जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के आदेश से पधारे महात्माओं में पूज्य श्री तानसेन महाराज जी ने सैकड़ों की उपस्थिति में भक्तों श्रद्धालुओं के बीच जीव की अनन्त इच्छाओं पर विजय पाने के दृष्टिगत उपाय के संबंध में बताये। उन्होंने बताया कि जीव की मांगे भगवान से तरह- तरह की सांसारिक होती हैं वह खुद मोक्ष का दरवाजा है और भगवान से मांगता है नश्वर चीजें। जो इहलौकिक में ही नष्ट हो जायेंगी। पूज्य श्री राकेशानंद महाराज जी ने बताया कि मंदिर मस्जिद चर्च तीर्थ व्रत सब गलत नहीं है परन्तु है यह परमात्मपथ की एलकेजी की पढ़ाई। जिसे जनम भर करने की जरूरत नहीं है। इन सब का फल है सद्गुरु की प्राप्ति। 
इस अवसर पर पूज्य तानसेन महाराज जी, पूज्य श्री लाले महाराज जी, बिल्लू महाराज जी पूज्य श्री रामजतन महाराज जी पूज्य श्री वरिष्ठानंद जी महाराज, पूज्य श्री राकेशानंद महाराज जी, पूज्य श्री संजय महाराज जी, पूज्य श्री कृष्णानंद जी महाराज पुज्य श्री आशीष महाराज जी आदि संतो ने अपनी अमृत वाणी से लोगों को आशीर्वाद दिया । सभी संतों ने पूज्य गुरुदेव भगवान की वाणी यथार्थ गीता में वर्णित साधना को अमल में लाने के लिए जोर दिया।
Author: NM News live
Post Views: 611






