सुल्तानपुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव
जो पत्नी को गारंटी नहीं दे पाया वो देश को गारंटी क्या देगा — राम भुआल निषाद 
जनपद सुल्तानपुर के वजूपुर गांव में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद ने मोदी की गारंटी पर बोलते हुए कहा कि जो अपनी पत्नी को गारंटी नहीं दे पाया तो देश को क्या गारंटी देगा। उन्होंने कहा कि जैसे मोदी जी के साथी लोग देश का साठ हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गये उसी तरह मोदी जी भी झोला लेकर भाग जायेंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, जवानों, पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवानों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं, व खिलाड़ियों यहां तक कि देश के लिए अभिशाप है। मंहगाई चरम पर है। अग्निवीर योजना में बाप के पहले बेटा रिटायर्ड हो जाता है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई किसान जब धरना प्रदर्शन कर रहा होता है तो किसानों पर गाड़ियां चढ़ाकर उन्हें मार दिया जाता है। दो करोड़ हर वर्ष रोजगार देने के लिए मोदी जी ने वायदे किए थे लेकिन उन्होंने रोजगार देने के बजाय, रोजगार छीनने का काम किया। जीएसटी लागू करके मोदी जी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दिया। विनिवेश नीति को लागू करके देश की संपत्ति को सुनियोजित तरीके से बेचते चले जा रहे हैं। पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद ने बताया कि ढाई लाख करोड़ किसानों के कर्ज को मोदी जी नहीं माफ किए बल्कि अपने मित्र अडानी का उन्होंने सोलह लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए। महिला खिलाड़ियों के साथ इन्हीं के सांसद ने अभद्रता अश्लीलता बदसलूकी की लेकिन उनके लड़के को मोदी जी ने टिकट दे दिया इनके सांसद का दबदबा अभी भी कायम है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को भारी मतों से जिताइए अग्निवीर योजना को स्थाई किया जाएगा। हर माह आठ लाख रुपये महिलाओं को दिया जायेगा, राशन पांच किलो के बजाय दस किलो दिया जायेगा। केंद्र और राज्य सरकार में जो जो भर्तियां खाली है उन्हें जल्दी से जल्दी भरा जायेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि देश की मंहगाई को कंट्रोल किया जायेगा।






