कोतवाली विकासनगर देहरादून
दिनांक- 27.06.2024
प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय 
आज दिनांक 22.06.2024 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा लाये गए नए अपराधिक कानूनो (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में कोतवाली विकासनगर थाना क्षेत्रन्तार्गत बाजार विकासनगर हर्बरटपुर क्षेत्र
डाकपत्थर ,तथा थाने पर स्थानीय व्यापारियों तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सम्मेलन आयोजित कर जागरूकता व्याख्यान किया गया। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक कानून में महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में विशेष प्रावधान , अपराध पंजीकरण की प्रक्रिया में जीरो FIR, e- FIR का समायोजन, मॉब लिंचिंग,संगठित अपराध एवं साक्ष्य में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल से सम्बंधित विशेष बदलावों से अवगत कराया गया।
नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे।
Author: NM News live
Post Views: 898






