National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 8:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 8:07 pm

निर्माणाधीन राजमार्ग बना ग्रामीणों की परेशानियों का सबब- मोर्चा बद्रीपुर के ग्रामीणों ने आपबीती बताई|

निर्माणाधीन राजमार्ग बना ग्रामीणों की परेशानियों का सबब- मोर्चा बद्रीपुर के ग्रामीणों ने आपबीती बताई|

धूल- मिट्टी उड़ने से ग्रामीण हुए हलकान |

विकासनगर- बल्लूपुर – पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य ग्राम बद्रीपुर के ग्रामीणों की परेशानियां के दृष्टिगत जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने ग्रामीणों के मध्य पहुंचकर राजमार्ग बनने से संबंधित परेशानियों को लेकर मौके पर ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन राजमार्ग की वजह से परशुराम चौक के अंडर पास व बरसाती पानी की निकासी एवं आवागमन के समुचित प्रबंध न होने के कारण भविष्य में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका समाधान बहुत जरूरी है | इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर धूल उड़ने की वजह से लोगों का जीना दुभर हो गया है| संबंधित ठेकेदार एक- आध बार पानी छिड़क कर इति श्री कर लेते हैं ,जोकि नाकाफी है | नेगी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के संबंध में बहुत जल्दी ही संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराया जाएगा |छिड़काव के संबंध में नेगी की राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने फ्रीक्वेंसी बढ़ाने हेतु आश्वासन दिया | मौके पर मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, विक्रम पाल सिंह, राजेंद्र सिंह,मान चंद राणा,वीर सिंह, मुन्ना राम, वीरेंद्र सिंह, भीम बहादुर , लूद्र सिंह नेगी, मित्र पाल, रतन सिंह, छत्रपाल सिंह, यशपाल सिंह ,बलिराम, मुन्नाराम, डॉक्टर राजू व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *