National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 1:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 1:38 am

अर्जुन स्कॉलरशिप एकेडमी हनुमत धाम रोड, विकास नगर में रावण के पुतले का दहन किया गया। 

आज दिनांक 27.9.2025 को वीर अर्जुन स्कॉलरशिप एकेडमी हनुमत धाम रोड, विकास नगर में रावण के पुतले का दहन किया गया।

बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरे पर्व से पूर्व विद्यालय में रावण का पुतला बनाकर बुराइयों के प्रतीक रूप में जलाया गया । सभी बच्चों ने जय श्री राम, जय श्री राम के जय घोष के बीच प्रभु राम की भूमिका में छात्र द्वारा रावण का बध करने के साथ रावण के पुतले के दहन का उत्साह पूर्वक आनंद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री खुशीराम दत्त ने कहा कि बुराई का अंत सदैव बुरा ही होता है। एक बुराई अपने साथ कई बुराइयों को संकलित कर स्वयं को, समाज को विषाक्त कर देती है। अतः हमें सदैव सत्य , न्याय और धर्म का पालन करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमें रावण के पुतले के साथ विद्यार्थी जीवन में आ जाने वाले आलस्य , प्रमाद को भी जला डालना है और कभी न वापस आने देने का संकल्प लेना है।

उन्होंने यह भी कहा कि यद्यपि रावण ज्ञान के भण्डार थे, किंतु ज्ञान के विपरीत, धर्म के विपरीत आचरण करने पर उन्हें सदैव बुराई के रूप में ही स्मरण किया जाता रहेगा। इसलिए ज्ञान की अभिव्यक्ति आचरण में भी बराबर उतनी ही होनी चाहिए तभी वह ज्ञान सार्थक है।

रावण दहन के उपरान्त प्रभु श्री राम , श्री लक्ष्मण जी , माता सीता जी एवम् श्री हनुमान जी भूमिका में छात्र–छात्राओं की पुष्प वर्षा के साथ पूजा आराधना की गई।

इस अवसर पर रुचि ठाकुर, कुसुम भट्ट, शिवांशी बग्गा, संतोषी, अलका, स्नेहा तमांग, अनुराग, नरेंद्र, अर्चना, भारती, बंदना, पूजा, वंशिका राणा, निकिता

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *