वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में भौतिक विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद का गठन किया गया।

उत्तराखंड विकास नगर।भौतिक विज्ञान विभागीय परिषद में अध्यक्ष पद पर एमएससी तृतीय सेमेस्टर की आंचल कनौजिया, उपाध्यक्ष पद पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की काजल, सचिव पद पर बीएससी पंचम सेमेस्टर की प्राची शाह, सह सचिव पद पर बीएससी थर्ड सेमेस्टर जतिन शर्मा को चुना गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने चयनित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ योगेश भट्ट एवं डॉ आराधना भंडारी उपस्थित रही। डॉ योगेश भट्ट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय परिषद के सभी चयनित पदाधिकारी अपने अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें तथा महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में हिस्सा ले।
Author: NM News live
Post Views: 135






