National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

April 15, 2026 9:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

April 15, 2026 9:06 pm

युवा जागरण और करियर मार्गदर्शन का संगम : डाकपत्थर महाविद्यालय में सम्पन्न हुई स्वामी विवेकानन्द व्याख्यानमाला

 

13 अप्रैल 2026, डाकपत्थर

युवा जागरण और करियर मार्गदर्शन का संगम : डाकपत्थर महाविद्यालय में सम्पन्न हुई स्वामी विवेकानन्द व्याख्यानमाला

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में 13 अप्रैल 2026 को “स्वामी विवेकानन्द का युवाओं के लिए संदेश” विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यानमाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा जागरण, व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन के समन्वित स्वरूप का प्रभावशाली उदाहरण रहा। व्याख्यानमाला की विशेषता यह रही कि स्वामी विवेकानन्द के प्रेरक विचारों को विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण, आत्मविकास तथा रोजगार जागरूकता से जोड़ा गया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी, प्रेरक और समसामयिक बन गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी. एस. नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द के जीवन, चिंतन और संदेशों से परिचित कराना है, ताकि उनमें आत्मविश्वास, लक्ष्यनिष्ठा, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षिक उपलब्धियाँ पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि युवाओं के लिए सही दिशा, स्पष्ट लक्ष्य, सशक्त व्यक्तित्व और रोजगारपरक सोच भी अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से इस व्याख्यानमाला को करियर उन्मुख स्वरूप प्रदान किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश लखेड़ा, लोहाघाट, चम्पावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, व्यक्तित्व का समुचित विकास करने और जीवन में उद्देश्यपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार जागरूकता पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में अवधेश कुमार द्वारा JTEKT India Ltd. कंपनी के संबंध में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कंपनी में उपलब्ध रोजगार अवसरों, कौशल आवश्यकताओं, चयन प्रक्रिया तथा औद्योगिक क्षेत्र में संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं कैरियर परामर्श एवं नियोजन प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. पूजा राठौर के सहयोग से विद्यार्थियों को नियोजन, कौशल विकास और भविष्य निर्माण से संबंधित उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर विशाल भारद्वाज, विनोद बगौली, डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. विनोद रावत, डॉ. नेहा कुकरेती, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. कृतिका नेगी, डॉ. के. के. बंगवाल, डॉ. अशोक कुमार, विजय नेगी एवं अंकिता सहित अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *