National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 15, 2026 3:43 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 15, 2026 3:43 am

जनजातीय क्षेत्र में लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप, छात्रों को मिलेगा स्वास्थ्य जांच और करियर मार्गदर्शन

जनजातीय क्षेत्र में लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप, छात्रों को मिलेगा स्वास्थ्य जांच और करियर मार्गदर्शन

 विकासनगर 

सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय 

15 अप्रैल 2026 की देर शाम जोनसार बाबर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JBDA) की वर्किंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सिटाडेल होटल, विकासनगर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनजातीय क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज लखवाड़ में एक निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस मेडिकल कैंप में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उन्हें भविष्य की दिशा तय करने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा दी जाएगी।

एसोसिएशन द्वारा छात्रों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने हेतु खेल सामग्री भी वितरित की जाएगी। साथ ही, जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया गया है।

कैंप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को अपने गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। JBDA द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर पिछले कई वर्षों से जनजातीय क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे।

बैठक में डॉ. यशबीर सिंह तोमर (अध्यक्ष), डॉ. नरेंद्र चौहान, डॉ. वीरेंद्र चौहान (संरक्षक), डॉ. दिनेश चौहान (सचिव), डॉ. प्रदीप उनियाल, डॉ. केसर चौहान, डॉ. अमर सिंह राई, डॉ. अरविंद राणा, डॉ. राजेश खन्ना, डॉ. महेंद्र राई, डॉ. विनीत, डॉ. मनीषा तोमर, डॉ. मंजू राणा, डॉ. राजेंद्र, डॉ. खजान, डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. जतिन सहित श्री महेंद्र सिंह राई और श्री समशेर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *