National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 6:11 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 6:11 am

काफिले के दौरान चाक चौबंद रहा सुल्तानपुर प्रशासन

सुल्तानपुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

जीतने के बाद नहीं दिखाई देती हैं मेनका गांधी — राम भुआल निषाद

काफिले के दौरान चाक चौबंद रहा सुल्तानपुर प्रशासन

इंडिया गठबंधन से टिकट फाइनल होने के बाद सुल्तानपुर में शेरे पूर्वांचल राम भुआल निषाद सैकड़ों गाड़ियों के साथ अपने काफिले को लेकर जनसंपर्क किये। सारा समीकरण टूटेगा रामभुआल जीतेगा का नारा लगाते हुए हजारों की संख्या में उनके कार्यकर्ता पूरे जनसंपर्क के दौरान गदगद रहे। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। कटरा गोसाईगंज कादीपुर कादीपुर खुर्द चादा लंभुआ सुल्तानपुर आदि स्थानों पर उनका सपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हर्षोल्लास के साथ आम आदमी पार्टी कांग्रेस समाजवादी पार्टी इत्यादि दलों के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशियों की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही थी । लंभुआ में विधायक संतोष पांडेय ने राम भुआल निषाद का अपने दल बल के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया । काफिला लंबा होने के कारण जगह जगह चौराहों पर जाम लग जाता था। शेरे पूर्वांचल प्रत्याशी राम भुआल निषाद सुल्तानपुर की जनता के चतुर्दिक विकास के लिए संकल्पित हुए । उन्होंने कहा कि मेनका गांधी जीतने के बाद कभी क्षेत्र में दिखाई नहीं देती हैं । उन्होंने जनता से वादा किया आप अवसर दें सुल्तानपुर का यूनिक विकास होगा और सुल्तानपुर की आवाज को पार्लियामेंट की आवाज होगी। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश इस समय महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार आदि के मामले में त्रस्त है जिसका निदान मोदी को हटाकर इंडिया गठबंधन को जीतने से ही होगा। ज्ञातव्य हो कि राम भुआल निषाद पुर्व में बसपा के मंत्री रह चुके हैं और निषाद समाज के पुर्वांचल के बहुत ही चहेते और लोकप्रिय नेता है निषाद समाज इन्हें शेरे पूर्वांचल कहता है ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *