अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
निषाद राज गुह्य, वीर एकलव्य, व वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति अनावरण
पूर्व सांसद प्रवीण निषाद व पूर्व सांसद रितेश पांडे की भी रही मौजूदगी

जनपद अम्बेडकर नगर के माधव पुर डिघौटा में महान तपोस्थली बाबा फलाहारी दास की असीम कृपा से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद की अध्यक्षता में सुप्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित निषाद शिरोमणि भगवान निषाद राज गुह्य, वीरों के वीर महावीर एकलव्य, एशिया की प्रथम व विश्व की चौथी महिला वीरांगना फूलन देवी मूर्ति अनावरण पर हजारों की संख्या में निषाद समाज पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे, डाक्टर अमित साहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, राम सेवक निषाद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजाराम निषाद, अध्यक्षता कर रहे प्रदेश सचिव बीरेंद्र निषाद, आदि लोगों ने निषाद समाज को संबोधित किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने महाराजा निषाद राज गुह्य, महावीर एकलव्य व वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व
माल्यार्पण किये। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इन्द्रावती निषाद, पंडित कमला मठ के मठाधीश राम नयन दास जी महाराज, निर्भय दास जी महाराज, महेंद्र निषाद, टीडी गौतम, प्रधान जितेन्द्र निषाद, हृदय नारायण निषाद, रिंकू उपाध्याय, धर्मेन्द्र निषाद , मोहित निषाद, राम विलास निषाद, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, प्रदीप गौड़, सुनील गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रवीण निषाद ने बताया कि आज अपने महापुरुषों की मूर्ति स्थापना के लिए हमारे लिए गौरव का विषय है। हम सभी लामबंद रहें। आरक्षण भीख नहीं हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। उन्होंने बताया कि हमारा निषाद समाज पिछड़ा वर्ग, दलित समाज व सामान्य वर्ग के आरक्षण का कभी विरोध नहीं किया इसलिए हमारे आरक्षण में सियासत न हो। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे ने बताया कि सपा, बसपा निषाद आरक्षण के शत्रु हैं । सपा मुखिया पीडीए की बात करते हैं लेकिन जब उनकी सरकार आती है तो केवल वे अपने परिवार व अपने कुछेक वर्गों को लाभान्वित का कार्य करते हैं । यहां तक कि 27% के आरक्षण का लाभ मोस्ट बैकवर्ड व निषाद समाज नहीं पाता। सपा सरकार में निषाद समाज नौकरी आदि से वंचित रहा है । पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने वीरांगना फूलन देवी, महाराज निषाद राज गुह्य व वीर एकलव्य के वीरोचित चरित्र पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद प्रत्याशी राजाराम निषाद ने शिव तांडव से अपने भाषण की शुरुआत किये। संचालन कर रहे बीरेंद्र निषाद ने बताया कि हम निषाद समाज की जागरूकता के लिए महामना डाक्टर संजय निषाद के आभारी हैं। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद व ग्राम प्रधान माधोपुर इन्द्रावती निषाद ने सबको साधुवाद धन्यवाद दिया।






