National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:39 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:39 am

मानक लेखन प्रतियोगिता

 

मानक लेखन प्रतियोगिता
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला देहरादून
प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय 

आज दिनांक 14 जुलाई 2024 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो(BIS) देहरादून के तत्वाधान में (रिसोर्स पर्सन) संदर्भ दाता श्री बिशन सिंह रावत जी के दिशा निर्देशन में वर्ष 2024- 25 कैलेंडर वर्ष की पहली गतिविधि स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा रावत वह अतिथि महोदय श्री बिशन सिंह रावत जी (रिसोर्स पर्सन) के कर कमल द्वारा हुआ|

 प्रतियोगिता मैं कक्षा 9 से 12वीं तक के 24 BIS क्लब छात्र सदस्यों ने प्रतिभाग किया |

प्रति योगिता में दीप प्रजलान के पश्चात BIS थीम सॉन्ग की प्रस्तुति छात्रों द्वारा दी गई BIS प्रतिनिधि संदर्भ दाता श्री बी एस रावत जी द्वारा ऑडियो वीडियो के माध्यम से बड़े ही प्रभावी ढंग से छात्रों को गुणवत्ता परक मानकों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई छात्रों को उत्पादों के गुणवत्ता को रखने के लिए किन-किन मानकों को समझना होगा इसकी विस्तृत जानकारी दी गई|

उक्त प्रतियोगिता में छात्रों को गैस सिलेंडर तथा प्रेशर कुकर विषय आधारित मानक लेखन करने को कहा गया प्रतियोगिता का मूल्यांकन रिसोर्स पर्सन श्री बीएस रावत जी, मेंटर श्रीमती भावना नैथानी द्वारा किया गया तत्पश्चात परीक्षा परिणाम घोषित किया गया |

प्रतियोगिता का परिणाम निम्नलिखित रहा:-‌
1) प्रथम स्थान- कुमारी सिमरन शर्मा -कक्षा 11th B
2) द्वितीय स्थान- कुमारी वैष्णवी यादव- कक्षा 10th B 
3) तृतीय स्थान -रुचि कुमारी -कक्षा 11th B
4) चतुर्थ स्थान -कुमारी सिमरन- कक्षा 11th 

उक्त प्रतियोगिताओं को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य तथा अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही BIS क्लब स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले सभी क्लब मेंबर्स समस्त स्टाफ को जलपान करवाया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को धन्यवाद प्रसिद्ध किया गया| कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती अंजू कॉमेडी व सुमंगला पोखरियाल उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा रावत ,मेंटर श्रीमती भावना नैथानी के द्वारा सभी को धन्यवाद प्रसिद्ध किया गया|

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *