उत्तराखंड देहरादून
SSP देहरादून के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवम संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के क्रम में सहसपुर पुलिस ने दो अलग-अलग व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। 400 ग्राम अवैध चरस व 01 अवैध चाकू बरामद।
प्रथम- 400 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध SSP देहरादून द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना सहसपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 03-01-2024 को चेकिंग के दौरान ढाकी पुल से एक व्यक्ति को 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे आज नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम पता अभियुक्त
गगन सिंह पुत्र राजेश निवासी झुग्गी झोपड़ी चुंगी के पास विकास नगर थाना विकास नगर देहरादून उम्र 21 वर्ष
बरामदगी
400 ग्राम अवैध चरस
द्वितीय- 01 अवैध चाकू के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
दिनांक 03.01.24 की रात्रि में सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शंकरपुर मानसिक चिकित्सालय के पीछे से 01अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सहसपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार आज माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
रहमान पुत्र स्वर्गीय इरफान निवासी रामपुर महमूद नगर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष
बरामदगी
01 अवैध चाकू






