श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आचार्य कथा व्यास डॉ सुनील पैन्यूली के मुखारविंद से होगी श्रीमद् भागवत कथा
विकासनगर के लक्ष्मीपुर में धार्मिक माहौल बनने जा रहा है… जहां विलेज गार्डन में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है… ये आयोजन 29 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा… जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है…

श्रीमद्भागवत कथा एक ऐसा आध्यात्मिक ज्ञानयज्ञ है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और भागवत महापुराण के संदेशों का श्रवण कराया जाता है…
कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी… जिसमें बालूवाला, गोकुलवाला, जमनीपुर और जामनखाता क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे…
इसके बाद प्रतिदिन कथा व्यास आचार्य डॉ. सुनील पैन्यूली द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर जीवन के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा… जिससे श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़ सकेंगे…
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा… आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की है…






