National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:24 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:24 am

सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधन ने किया मोर्चा अध्यक्ष का अभिनंदन

सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधन ने किया मोर्चा अध्यक्ष का अभिनंदन
इंटर कॉलेज, ढालीपुर में कक्ष निर्माण की दिलाई स्वीकृति
कमरों का अभाव बना हुआ है था
विकासनगर– विद्यालय प्रबंधन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर को सी.एस.आर. मद से 9.12 लाख रुपए कक्ष निर्माण हेतु स्वीकृति/ धन आवंटन करने के मामले में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया | प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा विद्यालय ने कहा कि लगभग तीन- चार माह पूर्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा मोर्चा अध्यक्ष नेगी से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के पठन- पाठन हेतु अतिरिक्त कक्षों आदि के निर्माण हेतु उत्तराखंड जल विद्युत निगम से सीएसआर मद से उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति /धन आवंटन का आग्रह किया था| नेगी ने कहा कि उक्त मामले में मोर्चा द्वारा सचिव, ऊर्जा, उत्तराखंड शासन एवं प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड जल विद्युत निगम से आग्रह किया गया, जिसके फलस्वरुप स्वीकृति प्रदान हुई | इस दौरान नेगी ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया एवं अन्य संसाधनों को लेकर भी भविष्य में विद्यालय को हर संभव मदद का आश्वासन दिया, जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुचारू रूप से चलता रहे| अभिनंदन करने वालों में-प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा, संजय वर्मा, सुदेश चौधरी, दिनेश कुड़ियाल, अंकित डेवसाल, नरेंद्र, अनीता व मोर्चा के प्रवीण शर्मा पिन्नी, हाजी असद आदि मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *