National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 26, 2026 10:08 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 26, 2026 10:08 am

सहोदय अंतर्विद्यालयी जूनियर वर्ग में प्रथम और सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में सेपियंस विद्यालय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान

सहोदय अंतर्विद्यालयी जूनियर वर्ग में प्रथम और सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में सेपियंस विद्यालय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान

 

उत्तराखंड विकास नगर 

सेपियंस स्कूल विकास नगर ने सहोदय अंतर्विद्यालयी जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक बार फिर से विद्यालय का नाम रोशन किया जिसका आयोजन दिनांक 16 नवम्बर को डी० आर० स्कूल, लाल डांग में किया गया। इसमें 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। 

आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

विद्यालय प्रबंधक समिति, विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, हरबर्टपुर सेपियंस विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने विजेताओं को तथा खेल शारीरिक प्रशिक्षक बी एस राय, संजय चौहान, सतीश चौहान, रीना राना , निशा चौहान तथा विकास पंवार को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *