सेपियंस स्कूल विकासनगर ने एस एफ ए में दिखाया शानदार प्रदर्शन
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

एक बार फिर से सेपियंस स्कूल विकासनगर ने एस0 एफ0 ए0 2024 में अपना शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया l
दिनांक 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक उत्तराखंड खेल विभाग द्वारा आयोजित एस0 एफ0 ए0 ( देहरादून ) आयोजित किया गया जिसमें लगभग 300 स्कूलों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया । सेपियंस स्कूल विकासनगर ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कराटे प्रतियोगिता जो कि दिनांक 7 से 9 अक्टूबर तक (महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज) में आयोजित की गई, जिसमें से 11 विद्यार्थियों ने पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । भूमिका थापा, अमन परी ने स्वर्ण पदक
तनवी पवांर, साक्षी राणा, आबिष बिक्टा, कार्तिक कुमार, गुरजोत, अबू दुराब ने रजत पदक
कार्तिक कुमार, अली जावेद ने कांस्य पदक किया।
अंडर 18 (जेवलिन)तृषा तोमर स्वर्ण पदक
अंडर 16 (शॉट पुट )वंशिका तोमर स्वर्ण पदक
अंडर 16( रिले रेस) स्नेहा, निहारिका ठाकुर, श्रेया रावत, माही तोमर स्वर्ण पदक
अंडर 18 रिले रेस ( समीर, अनुज, आदित्य चौहान, योगेश रावत) रजत
अंडर 18 छात्र (खो-खो) स्वर्ण पदक
अंडर 14 (कबड्डी) छात्र स्वर्ण
वंशिका तोमर (चक्का फेंक) रजत पदक
स्नेहा बुटेला (200 मीटर) रजत पदक
आराध्या तोमर (300 मी0) रजत पदक
अभय रावत (लंबी कूद) रजत पदक
(खो खो) छात्रा वर्ग अंडर 18 रजत पदक
छात्रा वर्ग (कबड्डी) अंडर 17 कांस्य पदक
छात्र वर्ग कबड्डी अंदर 19 कांस्य पदक 
आज की प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पदक प्रदान किए गए तथा समस्त शारीरिक विभाग प्रशिक्षकों श्री भगत सिंह राय, श्री सतीश चौहान, श्री संजय चौहान, श्रीमती रीना राना को तथा समस्त प्रतिभागियों को इस भव्य सफलता पर बधाई दी गई।






