सेपियंस विद्यालय विकास नगर में आयोजित सहोदय एथलीट प्रतियोगिता

दो दिवसीय सहोदय एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन विकास नगर सेपियंस स्कूल में किया गया जिसमें 20 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी द्वारा खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रीतम सिंह बिंद( चीफ मैनेजर ओ एन जी सी , जूनियर एथलीट एशियन गेम्स, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग, साउथ एशियन गेम्स तहरान, इरान में प्रतिभागी) रहे।
स्वागत गीत गा कर वहां उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया गया। एन०सी०सी० कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया।
तत्पश्चात 100 मी०,200मी०,400 मी०,800 मी०,1600 मी०दौड़ , गोला फेंक, चक्काफेंक, भाला फेंक , लम्बी कूद, रिले रेस टछात्र-छात्रा प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के बीच में विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा ने अपनी प्रेरणा दायक भाषण में खेलों के महत्व को समझाया।
800मी० छात्रा दौड़ में प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान , तृतीय स्थान रहा।
800 मी० छात्र दौड़ में प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान स्कूल रहा।
1600 मी० छात्र दौड़ में प्रथम स्थान जिम पाइनर स्कूल , द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर, तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर स्कूल रहा।

इस अवसर पर सुश्री रश्मि गोयल प्रधानाचार्या सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर,प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता अनुनाद पब्लिक स्कूल , विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, अक्ष्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता सपरा,श्री रिकेश शर्मा, सेपियंस स्कूल विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने अपना कीमती समय प्रदान कर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
100 मीटर छात्रा दौड़ में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर स्कूल , द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर, तृतीय स्थान शिवालिक एकेडमी स्कूल रहा।
100 मी० छात्र दून ग्लोबल स्कूल प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान बलूनी पब्लिक स्कूल रहा।
200 मी० छात्र दौड़ में बलूनी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल स्कूल, तृतीय स्थान जिम पाइनर रहा।
200 मी० छात्रा दौड़ में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर स्कूल, द्वितीय स्कूल सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर, तृतीय स्थान एनफील्ड स्कूलरहा।
400 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम स्थान दून ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान बलूनी पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर रहा।
400 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान दून वैली स्कूल, द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर और तृतीय स्थान ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल रहा।
800 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर, द्वितीय स्थान जिम पाइनर और तृतीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल रहा।
800 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर , द्वितीय स्थान गुरु नानक मिशन स्कूल और तृतीय स्थान एनफील्ड स्कूल रहा।
रिले रेस छात्र वर्ग में दून ग्लोबल स्कूल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान बलूनी पब्लिक और तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर रहा।
रिले रेस छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान शिवालिक एकेडमी ,द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर और तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर रहा।
1600 मी० छात्रा दौड़ में प्रथम सेपियंस स्कूल विकास नगर, द्वितीय स्थान सेन्गविंग पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान दून वैली पब्लिक स्कूल रहा।
भाला फेंक छात्रा प्रथम सेपियंस स्कूल विकास नगर, द्वितीय स्थान अल्टस इंटरनेशनल स्कूल स्कूल, तृतीय स्थान ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल रहा।

भाला फेंक छात्र में प्रथम स्थान शिवालिक अकेडमी , द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर, तृतीय स्थान एनफील्ड स्कूल रहा।
चक्का फेंक छात्रा में प्रथम स्थान सेपियंस विद्यालय विकास नगर, द्वितीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल, तृतीय स्थान ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल रहा।
चक्का फेंक छात्र में प्रथम स्थान हिमालय इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान ब्राइट एंजल स्कूल, तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर स्कूल रहा।
लंबी कूद छात्रा में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर स्कूल ,द्वितीय स्थान अल्टस इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय स्थान ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल रहा।
लंबी कूद छात्र में प्रथम स्थान ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर, तृतीय स्थान सेन्गविंग स्कूल विकासनगर रहा।
गोला फेंक छात्रा में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकासनगर , द्वितीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल , तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर रहा।
अंक विभाजन के आधार पर छात्राओं में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर , द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर, तृतीय स्थान शिवालिक एकेडमी स्कूल रहा।

बालक वर्ग में प्रथम स्थान दून ग्लोबल स्कूल स्कूल, द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर तथा तृतीय स्थानबलूनी पब्लिक स्कूल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, अक्ष्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता सपरा, सेपियंस स्कूल विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने अपना कीमती समय प्रदान कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा सभी विजेता छात्र- छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।






