National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 9:47 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 9:47 pm

युवा नेता अंशुमान सिंह के निजी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गरजे रितेश पांडे।

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

मैं भी मोदी मैं भी रितेश मोदी का फिर से अभिषेक।

 

युवा नेता अंशुमान सिंह के निजी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गरजे रितेश पांडे।

 

अम्बेडकर नगर के उभरते युवा भाजपा नेता अंशुमान सिंह के तत्वावधान में आयोजित *मैं भी मोदी मैं भी रितेश सर्वसमाज सहभोज मिलन कार्यक्रम* में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया और भाजपा सांसद प्रत्याशी रितेश पांडे को भारी मतों से जिता कर विश्व की सबसे बड़ी पार्लियामेंट में भेजने का सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक संयोजक युवा भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने अपील किया कि देश की आन बान शान को बनाये रखने के लिए कमल का बटन दबाना है और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर निवर्तमान सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडे जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के दस साल की उपलब्धियों को गिनाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,पंडित देवेन्द्र नाथ तिवारी, रविन्द्र सिंह धीरेंद्र सिंह सुबेदार यादव, छोटकुन निषाद, नागा जी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह रोशन, राकेश, डाक्टर अवधेश शुक्ला अमला सिंह, लल्लन बहादुर वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे। शंकर व अंशिका गायक मंडली ने अपनी मधुर आवाज में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच छंटा बिखेरा। जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने आयोजक युवा भाजपा नेता अंशुमान सिंह की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा सांसद प्रत्याशी रितेश पांडे ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों व अपने संसदीय उपलब्धियों को गिनाया । उन्होंने बताया कि अम्बेडकर नगर में मोदी सरकार द्वारा दो एक्सप्रेस वे एक गोरखपुर व दूसरा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, चार लाख परिवारों को शौचालय ,सात लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड, 80 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना आदि उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अंबरपुर खानपुर हुसेनाबाद और शाहपुर में उनके द्वारा लोकसभा में आवाज उठाने के बाद किसानों की सुविधाओं के लिए अंडर बाई पास बनाया गया। उन्होंने ये भी बताया कि यदि अम्बेडकर नगर की जनता द्वारा उन्हें जिता कर लोकसभा में फिर से भेजा जाता है तो जनपद में सद्दरपुर पीजीआई में ट्रामा सेंटर खोला जायेगा, केंद्रीय विद्यालय खोला जायेगा व स्पोर्ट्स कालेज भी खोला जायेगा जिससे अपने जनपद से भी विराट कोहली निकल सकें। उन्होंने ये भी बताया कि अयोध्या में भगवान राम के विराजने से अयोध्या विश्व का हब बन चुका है वहां लाखों रोजगार के अवसर खुले है, लाखों लोगों को रोजगार मिला है। संविधान खतरे विषय के एक प्रश्न के जबाब में उन्होंने कहा कि मोदी जी संविधान को और मजबूत बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। भाजपा के लोग इस पवित्र संविधान को एक ग्रंथ के रुप में अपनाएं हुए हैं। आयोजन अंशुमान सिंह की पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता मेहनत और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अंशुमान सिंह जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से आज भाजपा हैट्रिक की स्थिति में खड़ी है । उन्होंने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से सानुरोध है कि मोदी जी के हाथों को मजबूत करें और देश के हाथों को मजबूत करें । जिससे पूरे विश्व में हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनने का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि भारत का स्थान विश्व पटल पर मोदी जी की वजह से सुर्खियों में है। अंशुमान सिंह ने आये हुए वोटरों और सपोर्टरों से अपील की कि आज वह समय है कि हम स्वामी विवेकानंद के उन सपनों को साकार करें जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन वह समय आयेगा जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। और आज वह समय आ गया है कि हम भाजपा को वोट देकर स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करें ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *