National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

April 13, 2026 2:13 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

April 13, 2026 2:13 am

उत्तराखंड में चिकित्सा अधिकारी के 47 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू

उत्तराखंड में चिकित्सा अधिकारी के 47 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू

सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक) परीक्षा–2026 के अंतर्गत 47 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इसी तिथि तक आवेदन शुल्क भी जमा कर सकेंगे। इसके अलावा, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 07 मई से 10 मई 2026 तक का समय दिया गया है।
इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ₹56,100 से ₹1,77,500 तक का वेतनमान (लेवल-10) प्रदान किया जाएगा। कुल 47 पदों में विभिन्न वर्गों के लिए नियमानुसार आरक्षण भी लागू किया गया है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें और भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *