National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 8:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 8:35 am

दुष्कर्म के आरोपी को मोरी पुलिस ने किया गिरफतार

 

दुष्कर्म के आरोपी को मोरी पुलिस ने 

उत्तरकाशी उत्तराखंड

दुष्कर्म के आरोपी को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मोरी श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा बलात्कार के मामले मु0अ0सं0 7/24 धारा 376, 342, 452 भादवि में फरार चल रहे अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह को त्यूणी, देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुरेन्द्र के विरुद्ध माह जून 2024 में एक महिला द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर मोरी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा कई बार सम्भावित क्षेत्रों में दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त बार-बार जगह बदल कर गिरफ्तारी से बच रहा था। आज दिनांक 07.08.2024 को मोरी पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये सुरागरसी-पतारसी कर अभियुक्त को त्यूणी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त- सुरेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम मैन्द्रथ थाना त्यूणी जनपद देहरादून उम्र- 35 वर्ष।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *