सरस्वती कला मंच के द्वारा शुरू किया गया रामलीला का मंचन नारद मोह का दृश्य दिखाया गया।
विकास नगर।सरस्वती कला मंच के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला का मंचन शुभारंभ किया गया रविवार की रात से शुरू हुई रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह इंद्र दरबार कामदेव का नारद की तपस्या को भंग करना सिल निधि का दरबार वह नारद जी द्वारा विष्णु भगवान को श्राप देने का दृश्य मंचन किया गया रामलीला का मंचन पूजन के बाद गणेश स्तुति से आरंभ किया गया नारद के द्वारा तपस्या करते हुए उनकी तपस्या को देखकर इंद्र देव अपने को असुरक्षित महसूस
करते हैं और कहते हैं कि इंद्रासन का डोल जाना कोई साधारण घटना नहीं है तब इंद्र देव कामदेव सहित रंभा आदि अप्सराओं को नारद का तप खंडित करने के लिए भेजते हैं लेकिन तभी नारद जी की तपस्या के आगे हार मान लेते हैं नारद जी यह सारा वृत्तांत भगवान शिव को सुनाते हैं और कहते हैं कि मैने दुनिया में सबसे बड़ा कार्य कर दिया है तब उन्हें शंकर भगवान कहते हैं कि यह वृत्तांत आप विष्णु भगवान को मत सुनाना तब नारद मुनि शंकर भगवान से कहते हैं यश पाऊ और व्याख्या ना करूं तब वह विष्णु भगवान को भी यह बात सुनाते हैं तब विष्णु भगवान योग माया से कहते हैं कि हमें अपने भक्त के लिए कुछ कार्य करना है और एक सुंदर नगर बसाने के लिए कहते हैं और कहते हैं की सिल निधि को वहां का राजा बनाया जाए और विष्णु भगवान लक्ष्मी जी से कहते हैं कि आप सिल निधि की कन्या जाकर बन जाओ नारद जी सिल निधि के पास जाते हैं और उनकी कन्या विश मोहनी के नक्षत्र देखकर उनकी उससे विवाह करने की इच्छा होती है महाराजा शील निधि से कहते हैं कि आप कन्या का स्वयंवर रचाओ तब स्वयंवर का आयोजन होता है जिसमें विश्व मोहनी विष्णु भगवान को अपना पति चुन लेती है लीला के अंत में नारद जी विष्णु भगवान को श्राप देते हैं कि जिस प्रकार से आपने मेरे साथ छल किया है आप भी स्त्री के वियोग में तड़पोगे तब यह वानर ही आपके काम आएंगे क्योंकि विष्णु भगवान ने नारद जी को वानर का रूप दे दिया था वही की लीला का उद्घाटन अध्यक्ष विनीत रोहिला ने किया इस अवसर पर संयोजक नमित वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गोयल राजेश गुलेरिया व्यापारी नेता अंकित कंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शर्मा संयोजक नवनीत वर्मा मोनू सियाराम पटेल रविंदर सैनी प्रदीप ठाकुर लक्ष्मी कोठियाल अमरीक सिंह राहुल मित्तल अभिषेक रोहिला संजय धीमान संजय कुमार पूरन चंदोला किशन धैर्य शौर्य पीके दुबे सुरेश कुमार राजकुमार रोहिला अंकित बिंजोला भावना छेत्री आस्था गुप्ता सतपाल राठौर आदि उपस्थित रहे
Author: NM News live
Post Views: 374






