National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:13 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:13 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना से विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से टौंस नदी पर निर्मित नैटवाड- मोरी जलविद्युत स्टेशन (60 मेगावाट ) का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया :-

 

राजेंद्र सिंह चौहान
उत्तरकाशी उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना से विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से टौंस नदी पर निर्मित नैटवाड- मोरी जलविद्युत स्टेशन (60 मेगावाट ) का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया :-

मोरी 04 मार्च 2
मोरी में टौंस नदी पर एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा निर्मित नैटवाड़ मोरी जलविद्युत स्टेशन (60 मेगावाट) का माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा तेलंगाना से( विडियो कान्फ्रेंस ) के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया ।

इस दौरान सतलुज जल विघुत निगम लिमिटेड द्वारा नैटवाड़ मोरी परियोजना  स्थल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरोला विधायक  दुर्गेश्वर लाल  उपस्थित रहे
पुरोला विधायक ने विद्युत स्टेशन यूनिट का निरीक्षण भी किया है ।
परियोजना से अब बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है
पुरोला विधायक ने जन सभा को सम्बोधित किया और का मोदी जी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है सौभाग्य योजना से हर घर में बिजली का कनेक्शन दिया गया है तेजी से विघुतीकरण देश में हुआ है और देश में इलैक्ट्रिसिटी जेनरेट का कार्य तेजी से किया जा रहा है, और देश के नवरत्न में से एक एसजेवीएन लिमिटेड हैं,देश की इलैक्ट्रिसिटी पावर से तरक्की एवं रोजगार से समृद्धि हो रही है,आज सोलर एनर्जी हो  न्युक्लियर एनर्जी, या हाईड्रो एनर्जी सभी क्षेत्रों में भारत दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
परियोजना प्रमुख नायर जी ने कहा कि वर्तमान में पानी की कमी से परियोजना के एक ही युनिट से विघुत उत्पादन किया जा रहा है जैसे ही नदी में पानी बढ़ेगा वैसे ही दूसरी यूनिट से विघुत उत्पादन प्रारम्भ होगा


इस मौके पर ग्राम प्रधान विपेन्द्र नेगी , राजेन्द्र रावत राज्य आंदोलनकारी,जिला मंत्री जयचंद रावत , मेला समिति अध्यक्ष प्रकाश चौहान, मनोज चौहान प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी, हिरामोहन नेगी,रितेश रावत प्रधान, प्रेम चौहान मण्डल महामंत्री,पवन राणा, सुमित चौहान, उमेन्द्र आष्टा निजी सचिव पुरोला विधायक, विपिन रावत, राजेश रावत, भरत रावत, रोहिताश आदि मौजूद रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *