National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 7:43 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 7:43 am

यथार्थ गीता पाठ को श्रवण करने पहुंचे राजनीतिज्ञ

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

यथार्थ गीता पाठ को श्रवण करने पहुंचे राजनीतिज्ञ

लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह व अंशुमान सिंह भी हुए शुमार

जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बेरगा धीरेंद्र सिंह के घर यथार्थ गीता पाठ का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ जहां भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर आम जनमानस के साथ साथ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सांसद रितेश पांडे भी यथार्थ गीता श्रवण के लिए पहुंचे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी अंशुमान सिंह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह विधानसभा संयोयक अनंतराम मिश्रा विधान सभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम किशोर राजभर ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य आदि लोगों ने यथार्थ गीता के उपदेशों से कृतार्थ हुए। स्वगताकांक्षी राघवेन्द्र सिंह रोशन कोआपरेटिव बैंक डाइरेक्टर जनपद अयोध्या ने अपने आवास बेरगा पर सभी आगंतुकों का अभिवादन वंदन किया। उन्होंने यथार्थ गीता के उपदेशों, एक मात्र परमात्मा का भजन, ओम जप ,साधना की सात भूमिकाएं, यज्ञ की प्रक्रिया, साधना की जाग्रति आदि विषयों पर विस्तार से जाना समझा । ज्ञातव्य हो कि आजकल धर्म के नाम पर संसार कई ध्रुवों में बंटा हुआ है और अज्ञानता वश एक दूसरे का शत्रु हो गया है मानवता ख़तरे में है जब कि यथार्थ गीता धर्म संबंधी शंकाओ का एकमात्र समाधान धर्मशास्त्र है।। यथार्थ गीता एक ईश्वर एक धर्म एक यज्ञ व आत्मानुभूति की हिमायती है उसके अनुसार आत्मा ही सनातन है और जो आत्मा के आधिपत्य में चलता है वही अध्यात्मिक है और आत्मा के आधिपत्य के विधि विषेषज्ञ समय के महापुरुष विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज है जिनके सानिध्य में *मनसा वाचा कर्मणा” से समर्पित होकर धर्मानुरागी संसार आत्मबोध की ओर अग्रसर हो सकता है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *