National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:27 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:27 am

गुमशुदाओं की तलाश हेतु पुलिस चलायेगी अभियान “ऑपरेशन स्माइल”

रिपोर्टर दीपक नेगी 

उत्तरकाशी उत्तराखंड 

 

गुमशुदाओं की तलाश हेतु पुलिस चलायेगी अभियान “ऑपरेशन स्माइल”

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून के निदेशों के क्रम मे उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश हेतु आगामी 15 अक्टूबर से प्रदेशभर में 2 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जायेगा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के निर्देशन मे जनपद मे ऑपरेशन स्माइल अभियान को सफल बनाने हेतु आज 30.04.2024 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी/एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के नोडल अधिकारी, श्री प्रशान्त कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में ऑपरेशन स्माइल अभियान से जुडे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग की गयी, मीटिंग में अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न महत्तवपूर्ण पहलुओं तथा आपसी समन्वय पर चर्चा-परिचर्चा कर उनके द्वारा सभी को जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

मीटिंग में सी0डब्ल्यू0सी0, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण केन्द्र, श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्प लाईन आदि विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *