National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 26, 2026 10:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 26, 2026 10:09 am

थाना नागफनी एमएसटी टीम द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के साथ को गई गोष्टी

थाना नागफनी एमएसटी टीम द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के साथ को गई गोष्टी

मुरादाबाद जनपद थाना नागफनी क्षेत्र मोती बाग दीवान का बाजार अशरफी शादी हॉल के पीछे साबिर भाई के मकान में थाना नागफनी एमएसटी टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता अभियान मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें थाना नागफनी एमएसटी टीम ने महिलाओं और बच्चियों को हो रहे साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया, जिसमें महिला हेड कांस्टेबल मीनू चौधरी ने बताया कि ये नौ ऑपरेशन चलेंगे 90दिनों तक जिसमें 1. महिलाओं और बच्चों से जुड़ी साइबर अपराध की शिकायत के निस्तारण के लिए 2.एसिड की अवैध बिक्री के खिलाफ,

3: ऑपरेशन डेस्ट्रॉप: अश्लील सीडी, डीवीडी,साहित्य आदि की जांच के लिए,

4: बाल श्रम, भिक्षावृति,ओर बाल विवाह के खिलाफ,

5: गुमशुदा बच्चों की तलाश , आश्रय ग्रहों का निरीक्षण, 

6: महिला स्कूल, कॉलेजों, वल्नेबल स्पॉट्स मनचलों के खिलाफ कार्यवाही,

7:नशेड़ियों और नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान,

8: अवैध स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों,में तस्करी से लाई गई महिलाओं बालिकाओं का रेस्क्यू,

9: महिला अपराधों में वांछित ओर जेल से बाहर अभियुक्तों पर कार्यवाही,

आदि अभियान के बारे में जागरूक किया किया गया, जिसमें एमएसटी टीम द्वारा छात्राओं को बेड टच और गुड टच के बारे में भी जागरूक किया गया और साथ ही साथ हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 108,102, डायल 112 आदि नंबरों के बारे में जागरूक किया गया, और बताया जाए कि यदि किसी छात्र को मनचले स्कूल कॉलेज जाते समय परेशान करते हैं चढ़ते हैं तो वह छात्राएं तुरंत 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें,,इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल मीनू चौधरी,महिला हेड कांस्टेबल निधि, महिला कॉस्टेबल कोमल, कॉस्टेबल सुधीर वर्मा आदि मौजूद रहे, महक सैफी की रिपोर्ट

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *