National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 12:49 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 12:49 pm

रा0इ0का0 जुणगा में पुलिस ने लगाया जनजागरुकता शिविर

रिपोर्टर दीपक नेगी

उत्तरकाशी उत्तराखंड

 

रा0इ0का0 जुणगा में पुलिस ने लगाया जनजागरुकता शिविर

छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में आज 09.08.2024 चौकी गेंवला पुलिस द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज जुणगा में जागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया। शिविर में चौकी प्रभारी गेंवला श्री नवीन बिजल्वाण द्वारा छात्रों को नशे से दूर रहकर अपने कैरियर पर फोकस करने की सलाह दी गयी, युवाओं को बताया गया कि नशे का जहर वर्तमान परिदृश्य में दिनोंदिन पैर पसार रहा है, आए दिन युवा इस जाल में फंसकर अपनी जिंदगी तबाह कर रहे हैं, हमें ऐसे गलत सामाज से बहुत दूर रहना है, अपने आस-पास के परिवेश को भी इस तरफ जागरुक करना है। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को साईबर व महिला अपराधों के प्रति जागरुक करते हुये यातायात नियम, आपातकालीन नम्बर 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप्प आदि की जानकारी दी गयी तथा छात्र-छात्राओं को भारत के नये आपराधिक कानूनों बीएनएस, बीएनएसएस व बीएसए की जानकारी भी प्रदान की गयी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *