अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
एएसपी पूर्वी के निर्देशन में परेड सलामी,निरीक्षण,व निर्देश।

जनपद अम्बेडकर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अम्बेडकरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में मंगलवार परेड की सलामी ली गई, निरीक्षण तथा उनके द्वारा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल व व्यायाम करवाया करवाया गया, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए निर्देशित किया, समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को शस्त्रों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास कराते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, मेस, आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य़ अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।






