National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 8:04 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 8:04 am

उपनलकर्मियों पर सितम, अन्य कर्मियों पर करम ! ये भेदभाव क्यों सरकार- मोर्चा

उपनलकर्मियों पर सितम, अन्य कर्मियों पर करम ! ये भेदभाव क्यों सरकार- मोर्चा

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि कल सरकार द्वारा कैबिनेट के माध्यम से 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन भोगी, वर्कचार्ज एवं संविदागत कर्मियों को नियमित करने का मन बनाया है, जोकि सराहनीय कदम है,लेकिन उपनल कर्मियों को इस लाभ से वंचित रखना निश्चित तौर पर कहीं न कहीं इनके साथ बहुत बड़ा भेदभाव है |

उपनलकर्मियों पर सितम, अन्य कर्मियों पर करम ! ये भेदभाव क्यों सरकार- मोर्चा

दैनिक वेतन भोगी, संविदा, वर्कचार्ज कर्मियों को नियमित करना सराहनीय कदम

| उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करे सरकार |

बीच का रास्ता भी निकाला जा सकता है उपनल कर्मियों के मामले में |

नेगी ने कहा कि सरकार को मा. उच्च न्यायालय के फरवरी 2024 के आदेश, जिसमें 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कार्मिकों को नियमित करने का फरमान जारी किया था, उसको ही आधार मानकर सभी कर्मियों को नियमित करना चाहिए, चाहे कट ऑफ डेट में थोड़ा- बहुत अंतर करके ही सही | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि इन उपनल कर्मियों के साथ-साथ इनके बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर कोई ठोस नीति बनाए, जिससे इनका भविष्य सुरक्षित रह सके |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *