National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 4:36 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 4:36 am

विकास नगर में पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर पर्यावरण समृद्धि के महायज्ञ में दी आहुति 

विकास नगर में पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर पर्यावरण समृद्धि के महायज्ञ में दी आहुति 
रिपोर्ट गजमफर अली
आज रविवार को पछवादून पत्रकार कल्याण समिति की एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष महेश रावत ने की। बैठक में कई बिंदुओं पर संगठन ने चर्चा की। आयोजित बैठक के बाद पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने तिमली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार व अनुभाग अधिकारी जेएस नौटियाल,बीट अधिकारी अंतर सिंह,बीट अधिकारी नरेंद्र सिंह,बीट सहायक अंकुश,चेतराम बीट सहायक व वन कर्मियों के सहयोग से तिमली रेंज क्षेत्र के धर्मावाला चौराहे खाले में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण समृद्धि और संरक्षण का संदेश भी दिया।इस दौरान संगठन की सभी पदाधिकारी ने पछवा दून क्षेत्र में पर्यावरण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज पछवादून क्षेत्र में लगातार हरे भरे बगीचों को खुलेआम हरे भरे बगीचों को उड़ाया जा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब पूरा क्षेत्र रेगिस्तान की तरह होगा। जब यहां का टेंपरेचर भी 50 के पार होगा।संगठन के अध्यक्ष महेश रावत ने कहा कि  क्षेत्र में पेड़ों को लगाया जाए जिससे आने वाले पर्यावरण को बचाए जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य का कर्तव्य बनता है कि एक पेड़ अपने आसपास लगाए, जिससे हमें आने वाले समय में ताजी हवा एवं स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके। वही पत्रकार कल्याण समिति के उपाध्यक्ष विनोद रौथाण ने कहा कि विकासनगर क्षेत्र में आए दिन जाम लग जाता है,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने परिवहन विभाग से  मांग की पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया जाए ।जिससे ट्रैफिक नियंत्रण हो सके। उन्होंने कहां की वेदांश से लेकर डाकपत्थर चौक तक आए दिन जाम लग जाता है ,जिससे लोगों को निकलना दुश्वार हो जाता है, ऐसे में पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चला कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जा सकती है। उन्होंने पर्यावरण को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया वैश्विक तापमान में वृद्धि जैसी समस्या से जूझ रही है, इसका उदाहरण अभी जून माह में देखने और महसूस करने को मिला है, उन्होंने कहा कि धरती के तापमान को कम करने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना चाहिए। इस मौके पर महासचिव देवेंद्र राय, सचिव राजीक खान, कोषाध्यक्ष मनोज सैनी, गजम्बर अली, इंदर सिंह असवाल, मोहसिन खान, सविता रानी, राजेश, साहिबा, सोनू कुमार, आदि मौजूद रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *