मसूरी उत्तराखंड
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज ने 8 सूत्री मांगों पर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री जी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की
प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड श्री विकास चौहान जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति युव जन समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून में जाकर मुख्यमंत्री जी को सोपा ज्ञापन,ज्ञापन ओएस डी श्री कोठारी जी को सौंपा अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद गुलफाम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज हमारे संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड श्री विकास चौहान जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून में पहुंचा और राज्य भर की अनुसूचित जाति वर्ग से संबधित समस्याओं का एक ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निदान की मांग की,
ज्ञापन में अनुसूचित जाति युव जन समाज संगठन के द्वारा राज्य गठन 9नंबर 2000 से पूर्व यहां निवास कर रहे परिवारों को उत्तराखण्ड का मूल निवासी घोषित किया जाए और उनके मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए जाएं ,अनुसूचित जाति के परिवारों के बच्चो के निशुल्क दाखिले कराएं जाएं,राज्य के नगर निकायों नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत में संविदा कर्मियों और दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को नियमित कर राज्य सरकार के कर्मचारी घोषित किया जाएं,राज्य के समाज कल्याण विभाग,बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम में पुराने बकायेदारों को ब्याज माफी योजना के अंतर्गत पूर्व की भांति वन टाइम सेटलमेंट के तहत लाभांवित किया जाए,समाज कल्याण विभाग,वित्त विकास निगम की योजनाओं का अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में बस्तियों में प्रचार प्रसार कर पात्र लोगो को लाभांवित किया जाए,राज्य भर में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए ठेकेदारी प्रथा में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित कर राज्य सरकार कर्मचारी घोषित किया जाए,राज्य में प्राईवेट सेक्टर में आरक्षण लागू किया जाए आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
ओर माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की हे कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करने की कृपा करें






