विधानसभा चकराता के साहिया में खुला लोकसभा चुनाव भाजपा कार्यालय, जिसका उद्घाटन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी वह जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने किया।
साहिया मंडी गेट से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर अतिथियों का स्वागत किया टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्य शाह को किसी कारण से बैठक में जाना पड़ा जिससे वह उपस्थित नही हो पाई। इस मौके पर रूपोऊ ग्राम प्रधान मंडोली गांव के अतर सिंह चौहान, कनबुआ गांव के भगत सिंह पंवार सहित 80 से अधिक लोगो ने आज कांग्रेस व अन्य दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही सभी लोगो ने भारतीय जनता पार्टी का पट्टा व माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिन लोगो ने आज भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की सभी लोगो का में स्वागत करता हूं,इस देश का भविष्य केवल भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है,इस बार लोकसभा चुनाव में चकराता विधानसभा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा और भाजपा प्रत्याशी को आगे बढ़त बनाकर भेजना है,इस बार टिहरी लोकसभा सीट को हम लोग पांच लाख से अधिक वोटों से जितना है,प्रत्येक बूथ पर मजबूती से कार्य करना होगा क्युकी ये देश के प्रधानमंत्री चुनने का सवाल है कमल के फूल को जिताना है क्युकी प्रत्याशी कोई भी हो,देश के प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजना आज गांव गांव और घर घर तक पहुंची है।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी यशपाल नेगी,ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह,पूर्व राज्य मंत्री प्रताप सिंह रावत, जिला महामंत्री विनोद कश्यप,,जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मोनिका अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष
प्रवीन चौहान,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संजय तोमर,अनिल चांदना,विवेक अग्रवाल, गजेंद्र जोशी, दिनेश तोमर,नारायण सिंह राणा,कुंदन चौहान,संजय शर्मा सहित कही लोग मोजद थे।






