National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:04 pm

सहोदय अंतर्विद्यालयी जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सेपियंस विद्यालय विकास नगर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

सहोदय अंतर्विद्यालयी जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सेपियंस विद्यालय विकास नगर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय है 
सेपियंस स्कूल विकास नगर ने सहोदय अंतर्विद्यालयी जूनियर छात्र कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिसका आयोजन एनफील्ड स्कूल विकास नगर में किया गया।
इसमें 23 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें सेपियंस स्कूल विकास नगर में फाइनल में एनफील्ड स्कूल को हराकर शानदार जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में सुजल चौहान, शिवम राणा, विशाल सिंह, हिमांशु धीमान, तन्मय तोमर, सन्नी चौहान, आर्यन राणा, आदित्य तोमर, सक्षम रावत, दिव्यांशु शर्मा, आदित्य चौहान, सिद्धार्थ नेगी ने प्रतिभाग किया। 
विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता सपरा, विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विजेताओं को तथा खेल शारीरिक प्रशिक्षक बी एस राय, संजय चौहान, सतीश चौहान, रीना राना को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *