16 जुलाई 2024, डाकपत्थर।
प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर्स रेंजर्स ने प्रारम्भ किया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा कि पूर्वजों की दूरदर्शिता के कारण ही हरेला पर्व अस्तित्व में आया ताकि पेड़-पौधों का संरक्षण हो सकें। पर्यावरण को संरक्षित रखने और हरियाली बढ़ाने में युवा वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है, अतः महाविद्यालय में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक वृक्षों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का पौधरोपण एवं महाविद्यालय का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। 
महाविद्यालय की एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के तहत महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। युवाओं को चाहिए कि मात्र सेल्फी खिंचवाने के लिए पौधा ना लगाएं, बल्कि उस पौधों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े और उसका संरक्षण भी करें।
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति के सदस्य एवं मिनिस्ट्री ऑफ़ टैक्सटाइल्स के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बृजेश तिवारी ने कहा कि पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध तो होता ही है साथ ही साथ प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन भी होता है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है। 
इस अवसर पर एनएसएस एनसीसी एवं रोवर्स रेंजर्स के स्वयं सेवकों ने दर्जनों पौधे लगाकर उनके संरक्षण की शपथ ली।






