दुष्यंत कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली
उत्तराखंड मसूरी।उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मसूरी पहुंचकर सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ओर अधिक से अधिक संख्या में सदस्य अभियान में आम लोगों को शामिल करने का आह्वान किया उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में
विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के साथ ही भाजपा की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व 6 साल बाद सदस्यता अभियान चलता है
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भाजपा की सरकार बननी तय है ओपिनियन पोल ने तो भाजपा को छत्तीसगढ़ में भी हारा हुआ दिखा दिया था उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शहीदों के सपनों के अनुसार उत्तराखंड को बनाने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है यदि कोई भी कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों ना हो उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आता है तो निश्चित तौर पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
Author: NM News live
Post Views: 204






