National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 8, 2026 8:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 8, 2026 8:00 am

समाजसेवी सुरेंद्र मांझी के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

समाजसेवी सुरेंद्र मांझी के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार

पैसे बंटवारे को लेकर अपने दूसरे साथी हत्यारे की भी किया था हत्या


जनपद अम्बेडकरनगर के को0 टाण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0 63/26 धारा 103(1),309(6),317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-65/26 धारा-103(1),238(बी) बीएनएस से सम्बन्धित हत्या की अभियुक्त प्रेमचंद उर्फ चन्दू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम छांगुरपुर मिश्रौलिया कोतवाली टांडा जनपद अम्बेडकर नगर को टांडा कोतवाली द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी गिरफ़्तारी जय हिन्द विश्वकर्मा के प्रस्तावित पेट्रोल पम्प हसनपुर सुंथर थाना को0 टाण्डा से की गयी। टांडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में 2 चैन सोने की व कुल 64,000 रूपये, 1 मोबाइल फोन रेडमी स्मार्ट फोन रंग चमकीला हरा, 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस 315 बोर के साथ तथा अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 चापड़, 1 फावड़ा व मोबाइल बरामद किया गया।
**आर्थिक तंगी से मजबूर होकर की डबल मर्डर* —
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान था। लगभग पाँच माह पूर्व उसकी पत्नी के ऑपरेशन से बच्चा हुआ, जिसमें काफी पैसा खर्च हो गया। उसने राजू सिंह निवासी हजलापुर से 50,000 रुपये उधार लिये थे तथा अपनी मोटरसाइकिल 60,000 रुपये में सूरज पुत्र छविलाल निवासी बरवाँ नासिरपुर, अकबरपुर के पास गिरवी रखी थी। जुआ खेलने की आदत के कारण भी उस पर कर्ज बढ़ गया था।
अभियुक्त , ठेकेदार व समाजसेवी सुरेन्द्र माँझी निवासी छज्जापुर टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर के लिए पेड़ों की जानकारी देने का काम करता था। उसने देखा कि सुरेन्द्र माँझी हमेशा अपने पास काफी नकद रुपये तथा सोने की भारी चेन व अंगूठियाँ रखते हैं। इसी लालच में उसने अपने साथी अरविन्द कुमार प्रजापति पुत्र राधेश्याम प्रजापति निवासी पूरे चौबे थाना हँसवर, अम्बेडकरनगर के साथ मिलकर उन्हें मारकर रुपये व सोना लूटने की योजना बनाई।
योजना के अनुसार अभियुक्त ने अरविन्द के साथ मिलकर सुरेन्द्र माँझी को ग्राम जनार्दनपुर के बाग में पेड़ दिखाने के बहाने कई बार बुलाया। दिनांक 03.03.2026 को जब सुरेन्द्र माँझी अकेले वहाँ पहुँचे तो अभियुक्त ने तमंचे से मारने का प्रयास किया, परन्तु हाथापाई में तमंचा गिर गया। तब अरविन्द ने बाँका से वार किया और अभियुक्त ने फावड़े से सिर पर प्रहार किया, जिससे सुरेन्द्र माँझी की मृत्यु हो गई। इसके बाद दोनों ने उनके गले की दो सोने की चेन, जेब में रखे नकद रुपये तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गये। घटना में प्रयुक्त फावड़ा व बाँका शारदा नहर के किनारे सरपत में छिपा दिये तथा मृतक का मोबाइल चक संसारी के एक ट्यूबवेल पर जलाकर नष्ट कर दिया।
बाद में लूटे गये रुपये व सोने के बंटवारे को लेकर अरविन्द अधिक हिस्सा मांगने लगा और पुलिस को बताने की धमकी देने लगा। तब अभियुक्त चंदू ने उसे शराब के ठेके पर ले गया और अत्यधिक शराब पीलाने के बाद जहर देकर मार दिया । हालत खराब होने पर उसे अकूतपुर नहर के पास गेहूँ के खेत में गड्ढे में धकेलकर छोड़ दिया और वहाँ से भाग गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मय हमराह उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी ,का0 हरसोविन्द,का0 सर्रफराज थाना को0 टाण्डा जनपद अ0नगर ।
02.व0उ0नि0 शिवबक्श सिंह मय हमराह उ0नि0 मुनि मन रंजन दूबे ,उ0नि0 दिनेश चन्द्र मौर्या ,उ0नि0 आलोक शुक्ला, मुख्य आरक्षी अनवर अली थाना को0 टाण्डा जनपद अ0नगर ।
03.स्वाट टीम प्रभारी नि0 संजय पाण्डेय मय टीम जनपद अम्बेडकरनगर ।
04.SOG प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय टीम जनपद अम्बेडकरनगर ।
05.सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 प्रभाकान्त तिवारी मय टीम हे0का0 अमरेश ,हे0का0 पुनित गुप्ता,हे0का0 महेश सिंह जनपद अम्बेडकरनगर मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *