National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 8:04 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 8:04 am

किसानों की समस्या हल करवाएगा मोर्चा -नेगी

किसानों की समस्या हल करवाएगा मोर्चा -नेगी
पुश्ता एवं सड़क निर्माण की है मांग |
ग्राम रुद्रपुर के किसानों की है समस्या |
विकासनगर -ग्राम रुद्रपुर के प्रधान एवं ग्रामीणों के आग्रह पर किसानों की समस्या का समाधान करने उनके बीच पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने धरातल पर समस्या को जाना | ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अधूरी सड़क के निर्माण होने से कई किसान लाभान्वित होंगे एवं सड़क के ऊपरी तरफ किसानों की भूमि के कटाव की संभावना को देखते हुए उस पर पुश्ता निर्माण बहुत आवश्यक है| नेगी ने उक्त कार्य हेतु बहुत जल्द ग्राम सभा/ ग्रामीणों की सहमति एवं प्राकलन तैयार करने का आग्रह किया | नेगी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का बहुत जल्द समाधान कराया जाएगा | मौके पर -ग्राम प्रधान देवराज सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खजान सिंह नेगी, गुलफाम अली, रमेश चौहान, सुमेर चंद, प्रीतम तोमर ,रघुवीर तोमर, रविंद्र कुमार, सुरेश शर्मा, सोहन सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, अर्जुन चौहान ,गंगा राम चौहान, विमल राणा, गुलशेर अली, अमित चौहान, सुदेश चंदेल, रविंद्र कुमार,बचन सिंह,दिनेश चौहान, अमित राणा, रमेश कुकरेती आदि मौजूद थे
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *