National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 5:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 5:09 am

बाढ़ वाला स्थित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगाती हुई ‌ 20 बीघा अवैध प्लाटिंग एमडीडीए विभाग ने किया ध्वस्त।

बाढ़ वाला स्थित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगाती हुई ‌ 20 बीघा अवैध प्लाटिंग एमडीडीए विभाग ने किया ध्वस्त।

संवाददाता गजमफर अली

अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान जारी है आज एमडीडीए की टीम ने विकास नगर तहसील क्षेत्र के बाढ़ वाला में लगभग 20 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग धस्त की और दोबारा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी यह कार्रवाई एमडीडीए एई अभिषेक भारद्वाज के द्वारा किया गया उनका कहना था बाढ़ वाला में अवैध प्लाटिंग की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी जिस पर संबंधित भुस्वामी को नोटिस भी दिया गया लेकिन भू स्वामी के द्वारा नोटिस का कोई संज्ञान नहीं लिया गया निर्धारित समय पर भी विभाग के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ जिस पर आज विभाग के द्वारा धस्तीकरण की कार्रवाई की गई अवैध प्लाटिंग के अंदर जितने भी दिवाले लगाई गई थी सभी को जेसीबी के माध्यम से तोड़ दिया गया एमडीडीए विभाग की टीम में जितेंद्र सिंह कनिष्ठ अभियंता युगांक रावत कनिष्ठ अभियंता अजय श्रीवास्तव सुपरवाइजर आदि लोग मौजूद रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *