National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 3:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 3:09 pm

UPPTCL टेंडर में बड़ा खेल, नियम ताक पर, कंपनी से मेल।

प्रयागराज ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

UPPTCL टेंडर में बड़ा खेल, नियम ताक पर, कंपनी से मेल।

 

जनपद प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा निविदाओं के आवंटन में बड़ा खेल किया गया है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन प्रयागराज के मुख्य अभियंता की मिलीभगत से मुश्किल से तीन माह पूर्व बनी कंपनी एमएस मार्क विजन इंफ्रा सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को बिना उसके प्रपत्रों की जांच किये लगभग 11 करोड़ का कार्य आवंटित कर दिया गया। एमएस मार्क विजन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को कार्य का अभी कोई अनुभव नहीं है और न ही कंपनी का कोई टर्न ओवर है जो निविदा में मानक के नियमों को फालो करे । उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन प्रयागराज के अधिकारियों ने निविदा संबंधित नियमों को ताक पर रखकर उक्त कंपनी को और खुद को फायदा पहुंचाने के दृष्टिगत नियमों को अनदेखी की है। इन अधिकारियों को बुल्डोजर बाबा के हंटर का भय नहीं रह गया है। उक्त भारी गड़बड़ियों को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार बांकेलाल निषाद “प्रणव” अम्बेडकर नगर ने प्रयागराज के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व लाभान्वित कंपनी के खिलाफ मैनेजिंग डायरेक्टर UPPTCL 7th फ्लोर शक्ति भवन लखनऊ, कंपनी सेक्रेटरी UPPTCL 13th फ्लोर शक्ति भवन लखनऊ, डायरेक्टर फाइनेंस UPPTCL 3rd फ्लोर शक्ति भवन लखनऊ, व DGM UPPTCL 3Rd फ्लोर शक्ति भवन लखनऊ को शिकायत दर्ज करा दी गई है। वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता बांकेलाल निषाद प्रणव ने बताया कि यदि उक्त शिकायत पर संबंधित निविदा को निरस्त नहीं किया गया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बुल्डोजर बाबा से भी शिकायत की जायेगी ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *