National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:00 pm

विकासनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवनगढ़ मे भू माफिया कर रहा है हिंदू कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा 

विकासनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवनगढ़ मे भू माफिया कर रहा है हिंदू कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा 

उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री भले ही भू माफिया अपराधियों दबंग और गुंडो पर नकेल कसने का दम भरते हो लेकिन ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में कब्जाधारियों और भू माफिया के बेलगाम इरादों पर सरकारी तंत्र लगाम कसने में विफल नजर आ रहा हैं ,क्योंकि पछवादुन क्षेत्र में हर दिन किसी न किसी सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों के कब्जा करने की तस्वीर सामने आती है एक बार फिर लाइन जीवनगढ़ में हिंदू कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से भू माफिया ने कब्जा करना शुरू कर दिया है सूत्रों की माने तो हिंदू कब्रिस्तान की लगभग 5 बीघा भूमि उक्त जगह पर है जो की वर्तमान में उक्त भूमि से लगते हुए भूमि स्वामियों ने कब्जा कर लिया है बताया जा रहा है हिंदू कब्रिस्तान से लगती हुई गांव के ही लोगों की भूमि है उन्हीं के द्वारा कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा लिया गया है अगर इस वक्त कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश की जाए तो मात्र डेढ़ बीघा ही बचा है बाकी सभी कब्जा दरियों ने अपने कब्जे में कर लिया है बची हुई जमीनों को भी कब्जाने की कोशिश की जा रही है जब इस संबंध में मीडिया को सूचना मिली तो मीडिया मौके पर पहुंचे तो देखा कि कब्जा धारी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा रहे थे मीडिया के आते ही भूस्वामी ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को वहां से भगा दिया अब देखना होगा इन अवैध कब्जाधारियों पर तहसील प्रशासन या उप जिलाधिकारी क्या कार्रवाई करती है।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *