सदस्यता अभियान को लेकर किया बूथों पर प्रवास
संवादाता गजमफर अली
देहरादून कालसी
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने सदस्यता अभियान के निमित चकराता विधानसभा के बांसु,लखवाड़ प्रथम लखवाड द्वतीय,बागी,बिहार आदि बूथों पर प्रवास कर कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। जिसमे संजय तोमर ने बताया कि आज भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल भी बड़ी श्रद्धा से पेंट किया। हमें विश्वास था दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा। हमारे
कार्यकर्ताओं को लेकर कहा जाता था कि इनका एक पैर रेल में रहता है और दूसरा जेल में। रेल में क्योंकि कार्यकर्ता लगातार भ्रमण किया करते थे। और जेल में इसलिए क्योंकि तब सत्ताधारी एक जुलूस भी नहीं निकालने देते थे। वे हमें जेल में डाल देते थे। हम ऐसे सत्ताधारियों के जुल्म सहकर यहां तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष लुदर सिंह,सुनील डोभाल, गम्भीर तोमर,सुशील दयाल,राजू ,आदि लोग उपस्थित थे।
Author: NM News live
Post Views: 344






