National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:36 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:36 am

जौनसार बावर सेवावृत कर्मचारी मंडल लखनऊ जगदीशपुर तथा अयोध्या मे कार्यरत सभी जौनसारी बावरी कर्मचारी के तत्वाधान में जौनसारी जन मिलन महोत्सव माघो का रागो

दिनांक 28 जनवरी 2024 को जौनसार बावर सेवावृत कर्मचारी मंडल लखनऊ जगदीशपुर तथा अयोध्या मे कार्यरत सभी जौनसारी बावरी कर्मचारी के तत्वाधान में जौनसारी जन मिलन महोत्सव *माघो का रागो* कार्यक्रम आर.डी.एस.ओ.कॉलोनी लखनऊ में बड़े धूमधाम से बनाया गया है। जिसमें सभी जौनसार बावर के कर्मचारियों के परिवारों ने अपने वेशभूषा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

लखनऊ में इस माघ मिलन का शुभारंभ 2002 से प्रारंभ किया गया था । तब से लेकर लगातार हर साल एक बार जनवरी के माह में माघ मिलन का आयोजन किया जाता है। जिसे इस बार *माघो का रागो* पर्व के रूप में मनाया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मोहर सिंह राणा ग्राम रहड़ू, जौनसार बावर सेवावृत कर्मचारी मंडल लखनऊ के अध्यक्ष श्री फकीरा सिंह चौहान स्नेही, एवं संरक्षक श्री डॉक्टर रतन राय, के हाथों दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में कई बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया जिन बच्चों ने अपने पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों में भी विशेष उपलब्धि हासिल की है। जैसे श्रेया सिंह चौहान सुपुत्री श्री फकीरा सिंह चौहान ग्राम गोरछा को नेशनल किकबॉक्सिंग में गोल्ड मेडल के लिए, समृद्धि तोमर सुपुत्री श्री प्रेम सिंह तोमर कोरवा, को बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत के लिए, सौरभ सिंह नेगी ग्राम ठुरोऊ को, नेशनल वॉलीबॉल के लिए, विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अपनी बोली भाषा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य रहता है। साथ में अपने संस्कृति और समाज के जितने लोग हैं उनका आपसी मेल मिलाप सौहार्द तथा भाईचारा शहरों में भी इसी प्रकार से बना रहे जिस प्रकार से हमारे गांव के समाज में होता है। इसका दुसरा उद्देश्य यह भी है कि जौनसार बावर के बच्चे जो शहरों में पढ़ रहे हैं उनके भी आपसी संबंध अपने ही समाज के अंदर बने रहे हैं ताकि आपसी रिश्ते नातेदारी शादी विवाह के संबंध अपने जौनसार बावर में ही कायम रहे। अक्सर कई सालों में ऐसा देखने में आया है कि हमारी नई जनरेशन की पीढ़ी शहरो के दूसरे समाज में विलीन होकर अपने जौनसारी समाज से विमुक्त होती जा रही है।

कार्यक्रम में स्पर्श कला मंच के कलाकार अज्जू तोमर तथा अरविंद राणा ने अपने प्रस्तुतियों से सब लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। महिलाओं ने झेंता रासो के अलावा म्यूजिकल चेयर रेस मे भी प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम तथा द्वितीय तृतीय स्थान ने हासिल किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष श्री फकीरा सिंह चौहान स्नेही, संरक्षक डॉक्टर रतन राय, उपाध्यक्ष श्री मायाराम चौहान, सचिव श्री चमन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्री संदीप राणा, सह कोषाध्यक्ष मिक्की नौटियाल, जगत सिंह रावत, जगत सिंह चौहान, शोभाराम नौटियाल, रवि चौहान,तथा प्रताप सिंह चौहान,आदि का विशेष सहयोग रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *