National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 12:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 12:54 am

बड़े पर्दे पर बनने वाली जौनसार बाबर कि पहली फिल्म

 

साहिया 4 अप्रैल,l

सम्पादक देवेन्द्र राय

बड़े पर्दे पर बनने वाली जौनसार कि पहली फिल्म

बावर की पहली पिक्चर फिल्म मेरै गांव की बाट का चौथा दिन विभिन्न दृश्यों पर आधारित ईचला गांव में फिल्मांकन किया गया जिसमें विशेष कर फिल्म के हास्य कलाकार विक्रम और बालम की जोड़ी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान के विभिन्न दृश्य ईछला गांव में फिल्माये गए। पिक्चर फिल्म के एक-एक दृश्य के लिए बड़ी संख्या लोग देखने के लिए आ रहे हैं।
फिल्म के लेखक एवं निदेशक अनुज जोशी ने कहा है कि फिल्म के अंदर ग्रामीण क्षेत्र की शानदार लोकेशन है जिससे फिल्म में चार चांद लग जाएंगे। श्री जोशी ने फिल्म के अंदर हास्य कलाकार रूप में अपनी प्रस्तुति देने वाले बालम और विक्रम के अभिनय की प्रशंसा की। भारत चौहान ने कहा इस फिल्म का निर्माण आने वाली जौनसारी फ़िल्मों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।
फिल्म में बाल कलाकार के रूप में मास्टर तनिष्क चौहान (केंद्रीय विद्यालय) कुमारी आरुषि चौहान (एकलव्य कालसी) के छात्र है, गुड्डू और गुड़िया के भूमिका में फिल्म के महत्वपूर्ण किरदार हैं,बच्चों का अभिनय स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का विषय बना हुआ है।
इस फ़िल्म में अभिनेता के किरदार अभिनव चौहान और अभिनेत्री का किरदार प्रियंका है फ़िल्म में मास्टर तनिष्क चौहान, आरुषि, मधुबाला, आकृति जोशी, , भगत सिंह, मठोर, गुड्डी, काजल शाह,जीत सिंह, किरण डिमरी, लता राय, अमित चौहान, नारायण चौहान, प्रीतम सिंह भी मुख्य भूमिका में है।
फ़िल्म के लेखक निर्देशक अनुज जोशी ,क्रिएटिव डायरेक्टर के एस चौहान, गीतों का लेखन श्री श्याम सिंह चौहान, कैमरामैन हरीश नेगी, प्रोडक्शन मैनेजर विजय बी शर्मा, मुख्य सहायक निर्देशक दीपक रावत, एसोशिएट कैमरामैन राजेश रतूड़ी, सहायक निर्देशक नीरज नेगी,ड्रोन निखिल कंडपाल, संगीत अमित वी कपूर तथा स्वर श्री सीताराम चौहान, अतर शाह, अज्जू तोमर, मीना राणा, परिमा राणा, सितारा आदि की प्रमुख भूमिका है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *