National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 5:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 5:06 pm

जन संघर्ष विकास समिति, रिखणीखाल का गठन किया गया।

रिखणीखाल-

जन संघर्ष विकास समिति, रिखणीखाल का गठन किया गया।


दिनांक 07 मार्च, 2024 को विकास खंड रिखणीखाल में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए जन संघर्ष विकास समिति का गठन किया गया।यह समिति गैर राजनीतिक संगठन के रूप में कार्य करेगी।जिसमें सर्व सम्मति से गुमान सिंह नेगी को संयोजक नियुक्त किया गया।इस सभा में क्षेत्र के चक्रधर प्रसाद घिल्डियाल, बीरेन्द्र सिंह रावत, ओमप्रकाश बडोला, मनोज रावत, दिनेश रावत, हीरा सिंह बिष्ट, प्रमोद रावत, रवींद्र रावत, देवेन्द्र बिष्ट, धनबीर सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

सभा के अन्त में एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के मार्फत माननीय मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड को दिया गया।जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल की बदहाल चिकित्सा सुविधाओं का उल्लेख किया गया है।इस स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधायें न होने के कारण एक रैफरल सेन्टर के रूप में गिनती की जाती है,जैसे स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स रे मशीन तो मौजूद है लेकिन उसको संचालन करने वाला तकनीशियन नहीं है।मशीन जंक खा चुकी है लेकिन तकनीशियन नियुक्त नहीं हुआ। तथा अल्ट्रासाउंड मशीन न होने कारण लोगों को शहरी क्षेत्रों का रुख करना पडता है,जो सभी लोगों के लिए सम्भव नहीं है।धनाभाव के कारण मन मसोटकर चुपचाप रहना पड़ता है।कर्मचारियों का भी अभाव देखने को मिलता है।

उन्होनें मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में एक कुशल तकनीशियन की नियुक्ति व अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करायी जाये।ताकि लोग रैफरल सेन्टर सा न पुकारें।

रिपोर्ट- प्रभुपाल सिंह रावत, रिखणीखाल

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *