National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:00 pm

पुरोला में विधायक दुर्गेश दिल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 6 -6 हजार के चैक वितरित किए

राजेंद्र सिंह चौहान

उत्तरकाशी उत्तराखंड 

 

 पुरोला में विधायक दुर्गेश दिल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 6 -6 हजार के चैक वितरित किए :—-

 पुरोला 9 अक्टूबर 2024

विकासखण्ड सभागार पुरोला में प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सम्मान समारोह एवं चैक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के कर कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हुए प्रत्येक परिवार को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत 6000 रूपए का चैक वितरित किए गये। जो घर के साजो सामान के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए जा रहे है जिससे गरीब अपने घर की जरूरत के हिसाब से सामान खरीद सके। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गरीब को अपना पक्का मकान मिल रहा है जिससे समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति का सपना साकार हो रहा है, हमारी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है, हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चिंता करते हुए उनके घर के साजो सामान के लिए 6000 रूपए प्रत्येक परिवार को दिया जा रहा है, इस मौके पर विकास खण्ड अधिकारी सुरेश चौहान, जिला महामंत्री भाजपा पवन नौटियाल, लोकेश उनियाल , कुलदीप कुमार,अनिल नेगी, कमला राणा, रघुवीर पंवार , बीजेन्द्र पंवार, धर्मवीर ज्याड़ा, उमेन्द्र आस्टा‌ पीएस , राहुल देव नौटियाल, पूरण भगत नौटियाल, शिवपाल रावत, कपील नेगी आदि मौजूद रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *