National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 1:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 1:05 pm

सूदूरवर्ती क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी

राजेंद्र सिंह चौहान

उत्तरकाशी उत्तराखंड 

सूदूरवर्ती क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी

उत्तरकाशी 20 नवंबर 2024

स्वरोजगार की सम्भावनाओं को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकसित किये जाने के उद्देश्य से आज मोरी विकास खंड के ग्राम खरसाडी़ में आरसेटी (स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण) के तहत व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत डोबालगांव, बिनसारी, बदरासू व रमालगांव की लगभग 70 महिलाओं को 10 दिवसीय आचार, पापड़ व मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिये जाने का मुख्य विकास अधिकारी एस०एल० सेमवाल ने जायजा लिया l

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों के विपणन व पैकेजिंग में विभिन्न उत्पाद की मात्रा को चस्पा करने तथा उचित दामों पर विपणन करने के मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक सुझाव महिलाओं प्रदान किये l साथ ही यह भी कहा कि आजीविका के क्षेत्र में उत्पादों के विपणन हेतु मार्केटिंग की उपलब्धता होनी महत्वपूर्ण है l

अतः ऐसे प्रयासों के लिये उत्पादों को आधुनिक रूप दिया जाये l जिससे बाजार में स्थानीय उत्पादों की मांग बनी रहे l

उन्होंने कहा कि डेरी विकास व आर्गेनिक फल- सब्जी के उत्पादन में भी स्वरोजगार के कार्यों से आय सृजन की अपार संभावनाएं प्राप्त हो रही है l ऐसे अवसरों से आजीविका सुदृढ़ करने के सार्थक प्रयास हो किये जायें l

तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने रमालगांव में रीप परियोजना से वित्तीय सहायता प्राप्त मत्स्य पालन ट्राउट फ्रिश पाउन्ड व सेब नर्सरी का भी स्थलीय निरीक्षण किया l

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्र, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे l

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *