National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

February 17, 2026 4:07 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

February 17, 2026 4:07 am

त्यूनी-अटाल मार्ग पर भीषण दुर्घटना: पिकअप वाहन 150-200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समाया, चालक लापता

त्यूनी-अटाल मार्ग पर भीषण दुर्घटना: पिकअप वाहन 150-200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समाया, चालक लापता

चकराता:सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 707 (फेडिज-अटाल-त्यूनी-सनैल मोटर मार्ग) पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। ग्राम रिषाणु और डाडू खड के बीच एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150-200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और टोंस नदी में समा गया।
सूचना मिलते ही त्यूनी थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ की टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि वाहन रोहड़ू से गोबर छोड़कर सहसपुर वापस लौट रहा था। वाहन में सवार एक युवक सैफ पुत्र फकीर, निवासी ग्राम भखवाड़, तहसील मोरी, जिला उत्तरकाशी, उम्र 22 वर्ष, त्यूनी में उतर गया था। उसने बताया कि वाहन चला रहा था साहिल (पुत्र बलवीर, निवासी ग्राम सारी, पोस्ट ऑफिस हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष)।
थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि वाहन चालक साहिल अभी लापता है और उसकी तलाश जारी है। साथ ही वाहन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है ताकि पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं खोजबीन का कार्य लगातार चला रही हैं।
यह दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की खतरनाक सड़कों और संभवतः लापरवाही का नतीजा मानी जा रही है। स्थानीय लोग और प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *