राजकीय हाईस्कूल जरिया में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया
सरीला (हमीरपुर)- तहसील सरीला के राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका हाईस्कूल जरिया में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के अन्तर्गत कैरियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन,मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक जरिया व मेहेर कुमार प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल चंडौत पधारे। शाखा प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैरियर केवल नौकरी ही न समझे अन्य विकल्पों को भी आप अच्छे केरियर के रूप में चुन सकते है, जैसे अन्य विकल्प स्टार्टअप व्यवसाय, खेल, तकनीकि कृषि हो सकते है। विशिष्ट अतिथि अमित कुमार प्रधानाचार्य पं. गयादीन चंसौरिया बालिका विद्यालय ममना ने छात्रों से कहाँ कि कैरियर चयन का अंकुरण कक्षा 9 से 12 तक में ही उग जाता है। कैरियर चयन में हमेशा अपनी रुचि एवं घर की परिस्थिति को देखकर ही चयन करे। कैरियर गाइडेंस के नोडल शिक्षक भीमशंकर ने पंख पोर्टल एवं स्विफ्ट चैट के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि कैरियर चुनने के लिए दृढ़ इच्छा का होनों अतिआवश्यक है। कार्यक्रम में जरिया थाना से पधारी कांस्टेबल सरिता व शिवांगी सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किये। उक्त मेले में ग्रामवासियों एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में विधालय के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार, चंन्द्रशेखर,दीपू कुमार,पंकज कुमार उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम का संचालन भीमशंकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद यादव ने सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: NM News live
Post Views: 172






