National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 5:02 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 5:02 am

अगरोडा महाविद्यालय में हुआ वार्षिक क्रिडा समारोह का भव्य आयोजन

अगरोडा महाविद्यालय में हुआ वार्षिक क्रिडा समारोह का भव्य आयोजन
पहाड़ के छात्र-छात्राओं में जागी खेल के प्रति रुचि

टिहरी गढ़वाल प्रतापनगर

शाहिद श्रीमती हंस धनीई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे आज दिनांक 19 मार्च 2024 को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का सकुशल आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि के तौर पर श्री धनवीर सिंह नेगी ने रिबन काटकर छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई किया ,साथी महाविद्यालय के संरक्षक प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया गया
विशिष्ट अतिथि के तौर पर धारकोट इंटर कॉलेज के पी०टी०आई श्री दिनेश सिंह बिष्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल के मापदंडों से रूबरू करवाया गया व
क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर नेपाल सिंह के कुशल नेतृत्व विभिन्न प्रतियोगिताएं संचालित की गई

पहली प्रतियोगिता 100 मीटर रेस बालिका वर्ग मे प्रथम कुमारी कोमल द्वितीय कुमारी सलोनी तृतीय कुमारी आंचल रही
पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर नितिन द्वितीय सुमित तृतीय देवाशीष रहे
( रैफ्ररी के तौर पर श्री अनुपम रावत जी एवं डॉक्टर बबीता बंटवन रहे )

दूसरी प्रतियोगिता वॉलीबॉल की संपन्न कराई गई जिसमें अरावली और नीलगिरी दो टीमों के बीच मैच खेला गया , जिसमें विजेता टीम तीन एक के अंतर से अरावली रही
निर्णायक भूमिका में श्री अमित कुमार डॉ राकेश रतूड़ी एवं श्री छात्र सिंह कठायत रहे

तीसरी प्रतियोगिता बैडमिंटन मे निर्णायक भूमिका में श्रीमती सीमा व श्री दिनेश सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में बालिका वर्ग में प्रथम कुमारी मानसी द्वितीय कुमारी शिवानी तृतीय हिमांशी रहे ,पुरुष वर्ग में प्रथम अक्षय द्वितीय नितिन तृतीय मस्त सजवाण रहे ।

गोला फेक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम सुमित चंद द्वितीय नितिन रावत तृतीय अक्षय लाल रहे
बालिका वर्ग में प्रथम कुमारी कोमल द्वितीय कु० शिप्रा तृतीय कु०निकिता रहे ( रेफरी के तौर पर श्री छात्र सिंह कठायत,श्रीमती सुमन रहे )

चक्का फेक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान नितिन रावत द्वितीय स्थान सुमित चंद तृतीय सुशील रहे ( रेफरी मे श्री अनुपम रावत , डॉ बिशन लाल रहे )

भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थानपुरुष वर्ग में नितिन रावत द्वितीय स्थान सुशील तृतीय सुमित चंद रहे (रेफ्ररी मे डाँ बबीता वंटवांण व डाँ बिशन लाल रहे )

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एवं कौमेन्ट्री डॉ प्रमोद सिंह रावत एवं श्री हरीश मोहन नेगी द्वारा की गई

सर्टिफिकेट लेखन का कार्य डॉ अजय सिह श्री अजीत नेगी व श्री अंकित रावत द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में साज सज्जा रख रखाव एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राकेश , श्री मिलन विष्ट ,श्री सुरेंद्र रावत, श्री प्रताप राणा आदी का योगदान रहा ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *