सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
संवाददाता गजमफर अली
आज दिनांक 29 मार्च को द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में यूकेजी कक्षा की ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथि डॉ नवीन सिंगल डीन, डी आई टी यूनिवर्सिटी तथा स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सुर की देवी सरस्वती मां की वंदना प्रस्तुत की गई ।
कक्षा यूकेजी से कक्षा पहली में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया । खुशी और उत्साह से भरे एक हृदय स्पर्शी समारोह में यूकेजी कक्षा के दर्शिका प्रजापति ,अर्पित प्रजापति, वान्या परमार और दीपांशु वर्मा ने एंकरिंग करते हुए अपने साथियों के साथ अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों के लिए धन्यवाद गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । नन्हे मुन्ने बच्चों के नृत्य ने सभी के दिलों को मोह लिया ।
कार्यक्रम में विगत वर्ष के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विगत वर्ष की कक्षा में प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहे छात्रों को विषय वार टॉपर्स, एक्टिविटी स्टार, क्लास स्टार तथा पूरे वर्ष 100% उपस्थित छात्रों को ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।
केशव गोयल तथा आकांक्षा ने वाद्य यंत्र गिटार के द्वारा प्रेरणादायक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। नमामि गंगे गीत पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, माननीय अतिथि डॉ नवीन सिंगल ने मेधावी छात्रों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। प्रधानाचार्या श्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, स्कूल सेक्रेटरी श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा , हरबर्टपुर प्राचार्या सुश्री रश्मि गोयल , उपप्राचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे ।






