अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
गोविन्द साहब के मठाधीश भगेलू महाराज मेंदांता में भर्ती
दो अंगरक्षक सिपाही बनें दोबारा श्रवण कुमार
पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध बाबा गोविंद साहब मठ के मठाधीश पूज्य भगेलू महाराज की तबियत दोबारा बिगड़ गई है। उन्हें उन्हीं के सुरक्षा में तैनात दो सिपाही दीपक यादव और विनायक राव ने मेंदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराये। अचानक श्री महाराज जी के सीने में दर्द शुरू हुआ । सिपाहियों ने देखा कि उनकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही है। वे तुरंत श्री महाराज जी की ही निजी बोलेरो से उन्हें लखनऊ ले जाकर मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर द्वारा जांचोपरांत पता चला कि उनके सीने की दोनो नसें पल्मोनरी वेन और पल्मोनरी आर्टरी ब्लाक है। डाक्टर तत्काल आपरेशन किया और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। सिपाही दीपक यादव व विनायक राव ने बताया कि डाक्टर बोले है कि महाराज जी की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है और काफ़ी ठीक ठाक है और खतरे से बाहर है। ज्ञातव्य हो कि पूज्य भगेलू महाराज जी को पिछले वर्ष हार्ट अटैक आया था जिन्हें इन्हीं दोनों सिपाहियों ने आजमगढ़ में भर्ती कराया था । महीनों दवा सेवा और इलाज के बाद महाराज जी स्वस्थ हुए थे और उस समय यही दोनों सिपाही महाराज के लिए श्रवण कुमार बने थे और पुलिसिंग के सम्मान व गरिमा का मान बढ़ाये थे। और आज फिर यही दोनों सिपाही पूज्य श्री महाराज के खेवनहार बने और वर्दी के आन बान शान के सम्मान में खड़े हैं। सुरक्षा में लगे दीपक यादव ने बताया कि महाराज जी होशोहवास में है बातचीत कर रहे हैं गोविंद बाबा की कृपा से स्वस्थ हैं।






